क्या खाया है कभी आपने रामगढ का शुद्ध शहद ?

0
benefits-of-honey-in-hindi

benefits-of-honey-in-hindi

शहद एक ऐसा स्वादिष्ट खाद्य प्रदार्थ है जिसे हम कई तरह से अपने भोजन  के साथ उपयोग कर सकते है. लेकिंन शुद्ध शहद मिलना आज कल बहुत मुश्किल है क्युकि यह मिलावट का दौर है। तो चलिए आज हम आपको ले चलते है उत्तराखंड के एक छोटे से सुन्दर गांव रामगढ की तरफ जो अपने आड़ू व अन्य फसलों के लिए मशहूर है।

Honey-benefits-mera-uttarakhand

यहा के किसान फसलों व फलो के साथ साथ अन्य चीज़ो में भी आगे है। बात करते है रामगढ के मौन पालन की। अमूमन यहा के लोग मधुमक्खी के लिए अपने घरो में पहले से ही घर बना के रखते है।  जिसे पहाड़ी भाषा में हम मौन के जाले (मधुमक्खी की रहने की जगह)  कहते है।

यह भी पढ़े – 

हवन करने के चमत्कारी व वैज्ञानिक फायदे

भूमि व फसल के रक्षक भूमिया देवता

 

पहाड़ो में शुद्ध शहद मिलने का एक बड़ा कारण यह भी है क्युकी यहा के लोग शहद का उत्पादन बेचने के मतलब से बहुत कम करते है। पहाड़ो में आज भी लोग पुरानी चीज़ो को सजोये हुए है।

original-honey-process-in-uttarakhand

पहाड़ी होने के नाते हमारा भी यह फ़र्ज़ है की हमे इन चीज़ो को आगे भी संजो कर रखना है। क्युकी आज लोग शुद्ध शहद के लिए बहुत परेशान होते है। परेशान होने का मुख्य कारण शुद्ध शहद की पहचान ना कर पाना भी है।  क्युकी अगर आप मिलावटी शहद का उपयोग करेंगे तो यह फायदे की जगह आपकी सेहत पर ज्यादा नुकसान करेगा।

तो चलिए अब हम आपको आयुर्वेद के नजरिये से शहद खाने के फायदे के बारे में बताते है।

शहद के फायदे ( benefits-of-honey ) के बारे में जितनी बात की जाये वह कम है।  गुणो के आधार पर देखा जाये तो शहद जैसा पौष्टिक आहार दूसरा कोई भी नहीं है।

original-honey-in-uttarakhand

शहद क्या है ?

शहद  एक गाढ़ा, चिपचिपा, कालापन व पीलापन लिए हुए एक तरल पदार्थ है।  यह मधुमक्खियों के द्वारा विभिन्न फूलो के रस से बनाया जाता है। यह शरीर में प्रकुपित हुए तीनो दोषों पर अपना सकारत्मक प्रभाव डालता है।

benefits-of-honey-in-hindi

शहद खाने के फायदे ।

  • इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक।
  • घाव भरने में सहायक।
  • कफ दूर करने में सहायक।
  • शरीर के विषेले पदार्थो को शरीर से दूर करता है।
  • पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
  • भूख बढ़ाने में सहायक।
  • त्वचा में निखार लाता है।

दूध और शहद खाने के फायदे ।

  •  गर्म दूध में शहद मिलाकर पीने से तनाव दूर होता है।
  • बेहतर नींद के लिए दूध और शहद बहुत उपयोगी है।
  • पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए दूध और शहद बहुत उपयोगी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *